परिवारिक कलह में युवक ने किया आत्महत्या:शाहजहांपुर में पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर में एक घटना सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा निवासी 36 वर्षीय विपिन कुमार ने बरेली मोड़ स्थित एक मैदान में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विपिन कुमार परिवार को बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। कुछ समय बाद उनका शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने काफी ऊंचाई पर लटके शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिवार के अनुसार, घरेलू कलह के कारण विपिन ने यह कदम उठाया। चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।