मेला देखकर लौट रहे दो युवकों वाहन ने टक्कर मारी:एक की मौत, दूसरा घायल; धार में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा

धार जिले के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर गुरुवार रात सड़क हादसा हो गया। घाटाबिल्लौद चौकी के मालती चौराहे पर एक वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में उज्जैन निवासी 18 वर्षीय अजय पिता मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 19 वर्षीय अभिषेक पिता लीलाधर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों क्षेत्र में लगे मेले से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक के परिजन उज्जैन से धार पहुंचे, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया। स्थानीय पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे की जांच में जुटी हुई है।