रजनीकांत की बेटी सौंदर्या महाकाल मंदिर पहुंची:भस्म आरती में शामिल हुई

देश भर से बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आम भक्त महाकाल मंदिर के दर्शन करने पहुंचते है। इसी क्रम में बुधवार अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची।सौंदर्या बेहद साधारण वेशभूषा में मंदिर पहुंची थी। वे नंदी हाल में भी पीछे की और बैठी थी जिससे अहसास ही नहीं हुआ की किसी सुपर स्टार की बेटी दर्शन के लिए पहुंची है। सौंदर्या ने भस्म आरती खत्म होने के बाद मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सौंदर्या ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी । वहीं 2014 में फिल्म को कोचादयान का निर्देशन करके भी वे चर्चा में रहीं थीं।