आज पूरे यूपी में मौसम विभाग का ग्रीन अलर्ट:वैज्ञानिक बोले - मार्च में 40 डिग्री पार होगा तापमान, प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

पूरे यूपी में मौसम विभाग ने आज ग्रीन अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मार्च के माह में ही प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं सबसे ठंडा शहर बुलंदशहर और नजीबाबाद रहा जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च से मई के बीच गर्म दिनों की संख्या होगी अधिक मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा - यूपी में पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था जिसकी वजह से बारिश और ओले गिरे। लेकिन इस बार मार्च से मई के बीच न सिर्फ अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं, बल्कि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दियों के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रही। इसकी वजह से प्रदेश में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन के आसार हैं। ओला गिरने से किसानों को नुक्सान कृषि वैज्ञानिक सुनील ने बताया कि आलू के फसल के लिए इस बार की बारिश और ओला दिक्कत करेगा। उन्होंने कहा बुवाई के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आलू की वृद्धि के लिए 16 से 20 डिग्री तापमान होना चाहिए, लेकिन इस बार जनवरी के अंत और फरवरी के शुरुआत में ही पारा 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। जिसके कारण फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश के वजह से सरसों के जो फसल नही कट पाये है उनको भी नुकसान होगा।