NSS की छात्राओं ने निकाली रैली:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्कूली बच्चों को दिया शिक्षा का संदेश

गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयं सेविकाओं ने सप्त दिवसीय शिविर के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली ददरी घाट से शुरू होकर, महुआ बाग होते हुए नवपुरा तक पहुंची। स्वयं सेविकाओं ने रैली के दौरान महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरक नारे लगाए। इनमें 'बेटियों को दे शिक्षा का उजियारा, पढ़ लिख कर करें जग रोशन सारा', 'पुरुष और महिला एक समान, जन-जन का हो अब यही आह्वान' जैसे नारे शामिल थे। शिक्षाप्रद कहानियां सुनाईं रैली का समापन प्राथमिक विद्यालय नवापुरा में हुआ, जहां NSS की स्वयंसेवी छात्राओं ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को कविताओं और शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया। मनोरंजक प्रतियोगिताओं में संजय चौहान प्रथम, आलशिफा द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहे। शैक्षणिक सामग्री का वितरण कार्यक्रम अधिकारियों ने बच्चों को पेंसिल, चॉकलेट और गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. ओम शिवानी, डॉ. मनीष सोनकर, डॉ. अमित यादव और डॉ. हरेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं। डॉ. नेहा कुमारी ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।