अलीगढ़ में बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत:देर रात दोस्त की शादी से लौट रहा था युवक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक युवक को रौंदता हुआ आगे निकल गया और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों को जब हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अलीगढ़ से गोंडा लौट रहा था युवक गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कैमथल निवासी 28 वर्षीय युवक आकाश कुमार बुधवार को अपने दोस्त की शादी में अलीगढ़ गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह देर रात अपने घर कैमथल जा रहा था। रास्ते में लोधा थाना क्षेत्र के बड़े गांव के पास हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक स्कॉर्पियो ने युवक को टक्कर मारी है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर चोटें आई थी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को दे दिया जाएगा। सीसीटीवी देख रही है पुलिस हादसे के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे युवक को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार का पता लगाया जा सके। वहीं परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।