मेरठ में शहर काजी विवाद:जामा मस्जिद में जैनुस सालिककीन कराएंगे जुमे की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेरठ की शाही जामा मस्जिद में शहर काजी को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मुस्लिम समाज के आलिमों ने घोषणा की है कि जुमे की नमाज मरहूम शहर काजी के बेटे डॉ. जैनुस सालिककीन ही अदा कराएंगे। विवाद की जड़ 9 मार्च को शहर काजी जैनुस साजीदुद्दीन के निधन से शुरू हुई। एक पक्ष ने उनके बेटे डॉ. जैनुस सालिककीन को शहर काजी घोषित किया। दूसरे पक्ष ने 10 मार्च को शहर कारी शफीकुर रहमान को यह जिम्मेदारी सौंपी। मुस्लिम समुदाय का बड़ा वर्ग डॉ. जैनुस सालिककीन का समर्थन कर रहा है। दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में हुई एक बैठक में उन्हें शहर काजी मानते हुए जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाने का निर्णय लिया गया। डॉ. सालिककीन ने हिंदू समाज को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में सभी समुदायों के बीच भाईचारा बना रहे और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएं। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच संभावित टकराव को देखते हुए जामा मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।