सुभासपा ने 2027 की तैयारी को लेकर की बैठक:राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, यूपी के 64 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Subhaspa

सुभासपा ने 2027 की तैयारी को लेकर की बैठक:राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, यूपी के 64 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के लोगों को आवश्यक टिप्स दिए हैं। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पूरी ताकत झोंकने की बात कही है। सुभासपा के इस कदम से स्पष्ट है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समय रहते चुनावी तैयारियां शुरू करने से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस बैठक को पार्टी की भविष्य की रणनीति का रोडमैप माना जा रहा है। जिसके आधार पर चुनाव के समय और बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सके। इस दौरान अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पुरजोर तैयारी कर रही है। हम अपने चुनिंदे विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हम एनडीए गठबन्धन के साथ है इसलिए हम उत्तर प्रदेश के 64 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।