गोरखपुर में अधेड़ का शव नहर में मिला:मौत पर उठे सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गोरखपुर में 55 साल के अधेड़ आदमी का शव गुरुवार सुबह भरोहिया गांव के दक्षिण नहर में मिला। मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के मलऊर उर्फ मुस्तफाबाद का है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराब पीने के बाद साथी छोड़कर चला गया दरअसल, युवक का नाम अली रजा है। वह शनिवार को पड़ोसी हजरत अली के साथ मजदूरी के लिए गया था। बुधवार को दोनों घघसरा पहुंचे, जहां शराब पीने के बाद हजरत अली बाइक से घर चला गया, जबकि अली रजा वहीं रह गया। अगले दिन सुबह उसका शव नहर में मिला। न तो शरीर पर चोट के निशान थे और न ही नहर में पानी था, जिससे उनकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में मचा कोहराम अली रजा चार बेटों- जुमराती अली, कुर्बान, रोशन और हसन के पिता थे। दो बेटों की शादी हो चुकी है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है, पत्नी हाजरा खातून बदहवास हैं। सहजनवा SO विशाल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।