अमेठी में 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी:251 कुंड में होगा गायत्री महायज्ञ, 18 मार्च को कलश यात्रा से होगी शुरुआत

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अमेठी में एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। 18 से 22 मार्च तक चलने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (लघु अश्वमेध यज्ञ) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यज्ञ स्थल पर पिछले एक महीने से क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग सुबह से रात तक श्रमदान कर रहे हैं। स्थल पर प्रवचन हॉल, यज्ञ कुंड, प्रतीक्षालय, भोजनालय और पार्किंग स्टैंड का निर्माण किया गया है। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि 18 मार्च को सुबह देवी पाटन मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। महिलाओं की टीम कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर रही यह यात्रा गांधी चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर समाप्त होगी। गायत्री परिजन और महिलाओं की टीम कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर रही है। कार्यक्रम में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर मिथिलेश कुमार शुक्ला, भाजपा नेता दलजीत सिंह, ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी समेत कई गणमान्य लोगों ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। कवि सूर्य प्रकाश सूरज, कवि अनिरुद्ध मिश्रा,चंद्र प्रकाश पांडेय और प्रखर मिश्रा भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे।