औरंगजेब की मानसिकता वालों को बख्शा नहीं जाएगा:संभल में महंत बालयोगी दीनानाथ बोले- 24 नवंबर की घटना में औरंगजेब की सोच के लोग शामिल थे

औरंगजेब की मानसिकता रखने वालों को पूरे देश में मिट्टी में मिलाने का काम होगा। औरंगजेब एक विदेशी आक्रांता था, जिसने भारतीय संस्कृति को नष्ट करने और हिंदू समाज पर अत्याचार करने का कार्य किया था। ये कहना है संभल के प्राचीन नेमिषारण्य क्षेम नाथ तीर्थ मंदिर के महंत बालयोगी दीनानाथ का। महंत ने कहा कि 19 नवंबर और 24 नवंबर को जो हुआ, उसमें भी औरंगजेब की मानसिकता वाले लोग शामिल थे। इस पर यूपी सरकार और संभल प्रशासन की सख्त कार्रवाई को उन्होंने सराहा और कहा- ऐसे लोगों को जड़ से मिटाना ही एकमात्र रास्ता है। महंत बालयोगी दीनानाथ ने कहा- उत्तर प्रदेश शासन और संभल प्रशासन इस कार्य में लगा हुआ है और उसके लिए धन्यवाद-साधुवाद है। जो कोई भी हमारे उत्तर प्रदेश के संभल या अन्य जगह इस तरह के आक्रांता दोबारा से पनपते हुए दिखाई देंगे तो उन्हें जड़ से मिटाने का काम किया जाएगा। योगी सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत दीनानाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि "योगी महाराज ने साफ कह दिया है कि जो उत्तर प्रदेश में औरंगजेब की मानसिकता के साथ काम करेगा, उसे मिट्टी में मिलाया जाएगा। आइए यूपी में, फिर देखिए क्या होता है महंत ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर किसी को शक है, तो वह उत्तर प्रदेश आकर देख ले। योगी सरकार जिस तरह से काम कर रही है, वह पूरे देश के लिए उदाहरण है। महंत ने यह भी मांग की कि ऐसे तत्वों पर देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देश की संस्कृति और सभ्यता सुरक्षित रह सके। क्या है औरंगजेब को लेकर विवाद फरवरी में सिनेमाघरों में संभाजी पर आधारित फिल्म 'छावा' रिलीज हुई। इसने औरंगजेब पर एक नई बहस शुरू कर दी। फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों में गुस्से को भड़का दिया। इसके बाद राजनीतिक बयानों का एक सिलसिला शुरू हो गया। सपा नेता अबू आजमी के बयान से शुरू हुई राजनीति यह बहस संसद तक पहुंच गई। जिसने राजनीतिक मोड़ ले लिया। महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी ने औरंगजेब का महिमामंडन किया था। उन्होंने कहा था कि मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता। उसने कई मंदिरों का निर्माण कराया था। जो लोग ये दावा करते हैं कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच हिंदू और मुसलमान की लड़ाई थी, वो लोग झूठ बोल रहे हैं। इस बयान पर विवाद बढ़ा तो अबू आजमी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ​​​​​​​ने कहा- सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। अखिलेश जी को माफी मांगकर अबू आजमी पर कार्रवाई करनी चाहिए। सपा का समाप्तवादी पार्टी बनना आवश्यक है। देश शिव जी का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। ये खबर भी पढ़ेंः- CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या:हनुमानगढ़ी-राममंदिर में की पूजा अर्चना, बोले- सनातन धर्म की आधारभूमि है अयोध्या CM योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनका हेलिकाप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों और गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह ने स्वागत किया। फिर सीएम सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन किया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...