हरदोई में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदा:सिर धड़ से अलग, चेहरा बुरी तरह खराब; परिजनों ने की पहचान

हरदोई में एक हृदयविदारक घटना में 43 वर्षीय व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अब्बास नगर संडीला निवासी अजय प्रकाश विश्वकर्मा उर्फ राजू के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब गाड़ी संख्या 14013 के लोको पायलट ने उम्र ताली स्टेशन पर सूचना दी कि किलोमीटर संख्या 1122/15-17 पर एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम में ASI संजय कुमार और हेड कांस्टेबल पप्पू तत्काल मौके पर पहुंचे। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो अप और डाउन ट्रैक के बीच एक शव मिला। दुर्घटना में मृतक का सिर और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और सिर गर्दन से अलग होकर कई टुकड़ों में बिखर गया था। जीआरपी बालामऊ के SI सोहनवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एकत्र भीड़ में से एक व्यक्ति ने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। मृतक के पास से कोई रेल टिकट या अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।