काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह:विश्वनाथ धाम में दर्शन को 3KM लगी लाइन,1 सप्ताह में 40 लाख लोग आए महादेव की नगरी

महाकुंभ पलट प्रवाह से एक बार फिर शहर थम गया। हर तरफ वाहनों का रेला और जाम में राहगीर दो से ढाई घंटे तक फंसे रहे। सुबह से ही वाराणसी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को चार से पांच घंटे लाइन में खड़े होने पड़ रहे हैं। वीकेंड में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सभी टीम में अलर्ट कर दी है। हर दिन लाखों यात्री कर रहे सफर वाराणसी के कैंट स्टेशन के बाहर निकलने वाले यात्री सीधे गोदौलिया की तरफ जा रहे हैं। ट्रेनों से हर दिन करीब 1.5 से 2 लाख यात्री विभिन्न ट्रेनों से वाराणसी कैंट और बनारस से गुजर रहे हैं। वहीं रोडवेज की 350 बसों से रोज 18 हजार लोग आ रहे हैं। इस तरह एक सप्ताह में करीब 40 लाख से ज्यादा लोग शहर में आए हैं। विश्वनाथ धाम के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। होटल, लॉज और गेस्ट हाउस फुल, स्टेशन पर कट रही रात महाकुंभ का असर ऐसा है कि शहर के छोटे-बड़े सभी होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और होम स्टे तक फुल है।अधिकतर होटल, गेस्ट हाउस के कमरों को ऑनलाइन ट्रैवेल्स कंपनियों ने बुक करवा लिया है। वह अपने हिसाब से कमरों को बेच रही हैं। वहीं, होम स्टे भी ऑनलाइन बुक हो जा रहे हैं। आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु अब आश्रय स्थल का सहारा ले रहे हैं। गोदौलिया से गलियों में भीड़ की जा रही डायवर्ट काशी विश्वनाथ मंदिर में बैरिकेडिंग के अंदर दो लाइन में दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। यह कतार गेट नंबर चार से होते हुए चौक, नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन और कोतवाली तक पहुंची है। श्रद्धालुओं की भीड़ के क्रम में डीसीपी गौरव कुमार बंसवाल ने बताया कि प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ चल रहा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर बनारस में भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।गोदौलिया मैदागिन में काफी भीड़ है और घाट पर भी काफी भीड़ हो रही है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन किया गया है।