आगरा के अछनेरा में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव:सर्वसम्मति से चौधरी सुरजीत सिंह बने अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ

अछनेरा ब्लॉक के बीआरसी परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव में चौधरी सुरजीत सिंह को अध्यक्ष, लोकेंद्र मुद्ग़ल को ब्लॉक मंत्री और रानू बहादुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। विमलेश किशोर महिला उपाध्यक्ष और रजनी कुमारी को संगठन मंत्री बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने साफा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। नए अध्यक्ष चौधरी सुरजीत सिंह ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाएंगे। साथ ही जनपद में शिक्षक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। चुनाव प्रक्रिया केके इंदौलिया, दिगंबर सिंह और योगेश इंदौलिया की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर बृजेश शुक्ला, सुखवीर सिंह चाहर, योगेश चाहर, डॉ सोनवीर चाहर समेत जनपद के कई वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।