पानीपत में पति को चकमा देकर पत्नी फरार:3 साल की बेटी, नकदी और गहने ले गई; व्यक्ति बोला- कोई विवाद नहीं था

पानीपत के एक गांव से एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ घर से फरार हो गई। वह घर से नकदी और गहने भी साथ ले गई। उसके पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत थाना मतलौड़ा में दर्ज कराई है। फिलहाल महिला व उसकी बेटी का कोई सुराग नही लगा है। गांव छिछड़ाना में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से पेंटिंग ठेकेदार है। उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बिलानी की रहने वाली महिला से हुई थी। दसवीं पास पत्नी के साथ उनका वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। उसने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 6 बजे पत्नी बेटी को लेकर घर से निकली। पति को लगा कि वह पड़ोस में गई है। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्होंने तलाश शुरू की। पानीपत तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी के मायके में भी फोन किया, लेकिन वहां भी नहीं पहुंची थी। बाद में पति को पता चला कि पत्नी घर में रखे कुछ पैसे और गहने भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।