ग्लोरी चिल्ड्रन स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:बेटी बचाओ और नशा मुक्ति पर नाटक के मंचन ने जीता दिल

भोपाल के बैरसिया रोड स्थित ग्लोरी चिल्ड्रन्स हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके तहत सत्र 2023-24 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नज़मा अंसारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद थे। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और नशे की कुरीति जैसे सामाजिक विषयों पर नाटक शामिल थे। संस्था की सचिव फहमीदा खान और निदेशक डॉ. फ़राज़ खान ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करने के साथ हुआ। फोटो गैलरी में देखिए आयोजन की झलकियां