मऊगंज में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल:रीवा रेफर, सेंगर पेट्रोल पंप के हुआ हादसा

मऊगंज में सेंगर पेट्रोल पंप के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दामोदरगढ़ निवासी 25 वर्षीय वेंकटेश पटेल की बाइक फिसल गई। हादसा 20-21 फरवरी की रात को हुआ। वेंकटेश मनगवा से अपने घर दामोदरगढ़ जा रहे थे। सेंगर पेट्रोल पंप के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। वेंकटेश सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की हंड्रेड डायल टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत मऊगंज के सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। 21 फरवरी की सुबह 8 बजे परिजन उन्हें रीवा लेकर गए, जहां उनका इलाज जारी है।