इंदौर में IMA का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू:मैनेजमेंट पर देशभर के 26 दिग्गज करेंगे बात; उद्योगपति,अर्थशास्त्री, नीति निर्माता होंगे स्पीकर्स

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन का 32वां अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 21 फरवरी से ब्रिलिएंट कनवेंशन सेंटर में शुरू हुआ। सुबह साढ़े 9 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस दो दिनी आयोजन में 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति, उद्यमी, अर्थशास्त्री, नीति निर्माता, स्टार्टअप संस्थापक और शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे। इस बार कॉन्क्लेव की थीम 'उद्यमेन हि सिद्धयन्ति' यानि संघर्ष, संकल्प और सफलता है। इस विषय के अंतर्गत व्यवसायिक परिदृश्य में बदलाव, वित्तीय क्षेत्र के नए आयाम, नेतृत्व के आधुनिक दृष्टिकोण और भारत की वैश्विक आकांक्षाओं पर चर्चा होगी। लाइफ टाइम अवॉर्ड गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नादिर बुरोरजी गोदरेज को मिलेगा। पहले दिन इन्हें सुनने का मौका 21 फरवरी को पहले दिन जीवन कोच और प्रमुख वक्ता पूज्य ज्ञान वत्सल स्वामी, आध्यात्मिक गुरु डॉ. स्वामी महेश योगी, आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय, गो मैकनिक डॉट इन की सह-संस्थापक मुस्कान कक्कड़, स्टैक बॉक्स के सह-संस्थापक नितिन मामोडिया, होम लेन के सह-संस्थापक श्रीकांत अय्यर, न्यू ब्रॉडकास्ट बिजनेस के वरुण कोहली आदि का संबोधन होगा। दूसरे दिन यह स्पीकर होंगे 22 फरवरी को नादिर बुरोरजी गोदरेज, कोटक म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह, गीतकार और डायलॉग राइटर कौसर मुनीर, ESAF स्मॉल फाइनेंस के प्रबंध निदेशक कडम्बेलिल पॉल थॉमस, होमलेन के सह-संस्थापक श्रीकांत अय्यर, पत्रकार बरखा दत्त, ग्रांट थॉर्नटन भारत LLP की पार्टनर प्रियंका गुलाटी, फिल्म निर्माता विधि पोड़गांवकर, प्रथ वेंचर्स के हरमनप्रीत सिंह, राजदीप गुप्ता, निलेश शाह, अरविंद रतन अपनी बात रखेंगे।