हत्याकांड में दोषी महिला को उम्रकैद की सजा:रंजिश में युवक को मारी थी गोली, 11 साल बाद बांदा कोर्ट ने सुनाया फैसला

बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में 2012 में हुए एक हत्याकांड में दोषी पाई गई महिला को कड़ी सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने महिला को आजीवन कारावास की सजा के साथ 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना गिरवां में धारा 302/34/120बी/506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उप-निरीक्षक अनिल कुमार ने मामले की जांच की और सबूतों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मार्गदर्शन में चल रही कार्रवाई में लोक अभियोजक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने मजबूत पैरवी की। इसके साथ ही कोर्ट मोहर्रिर महिला आरक्षी निशा पटेल और पैरोकार मुख्य आरक्षी रहीश कुमार की मेहनत रंग लाई। सभी के समन्वित प्रयासों से न्यायालय ने दोषी महिला को कड़ी सजा सुनाई। यह मामला यूपी पुलिस के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान की एक बड़ी सफलता है, जिसके तहत पुराने अपराधिक मामलों में त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।