बरेली में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेमी के दोस्तों ने बंधक बनाकर किया था दिल्ली में गैंगरेप

बरेली के आंवला तहसील के थाना भमोरा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सीबीगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जीटीआई कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसका प्रेमी उसी कॉलेज में पढ़ता था। घटना 26 जून को हुई, जब छात्रा की एक दोस्त ने उसे फोन कर दिल्ली बुलाया, जहां उसका प्रेमी मिलने वाला था। दिल्ली पहुंचने पर प्रेमी नहीं मिला और कुछ अज्ञात युवकों ने उसे बंधक बना लिया। आठ दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती की गई। वापस लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन इस घटना से गहरे सदमे में गई छात्रा अवसाद से जूझने लगी और अंततः उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।