गाजियाबाद में पेट्रोल पंप पर मारपीट, VIDEO:ग्राहकों ने की कर्मचारी की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के पाबी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में ग्राहकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज की जानकारी पुलिस को मिली। जांच में पता चला कि यह वीडियो थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके के एक पेट्रोल पंप का है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।