पीलीभीत में शादी के दिन झोपड़ी में लगी आग:8 पशु झुलसे, महिलाओं ने भागकर बचाई जान, ढाई लाख का नुकसान

पीलीभीत के थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव सिरसा सरदार में एक शादी के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जयप्रकाश पुत्र बाबूराम की शादी के दिन रात 11:30 बजे घर के पास बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय बारात पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया के लिए जा चुकी थी। घर पर मौजूद महिलाएं गीत-संगीत में व्यस्त थीं। आग लगने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मोटर और पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में झोपड़ी में बंधे 8 पशु बुरी तरह झुलस गए। इनमें से तीन पशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए गजरौला थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि आग लगने का मामला सामने आया है मामले की जांच की जा रही है।