गायत्री आश्रम में हुआ होली मिलन समारोह:रंग-गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु, फाग के गानों का आनंद लिया गया

औरैया में संवेदना ग्रुप द्वारा गायत्री आश्रम पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भव्य झांकियों का प्रदर्शन हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। समारोह में पुष्प वर्षा की गई और पिचकारियों से रंग-गुलाल की बौछार हुई। सभी के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित लोगों ने फाग का आनंद लिया और सभी सनातनियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होने का संकल्प लिया। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एक साथ होली का त्योहार मनाया। सुबह लोग गायत्री आश्रम पहुंचे और होली के रंगों में झूम उठे। कार्यक्रम में अजय सिंह चौहान, सक्षम सेंगर, गुड्डू शिवहरे, दिनेश गुप्ता, गुड्डू चौहान, डॉ. एसएसएस. परिहार, राज नारायण मिश्रा और गिरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।