होली से पहले सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट:35 नमूने जांच के लिए भेजे, खोवा-पनीर समेत कई मिठाइयां नष्ट कराई गईं

सिद्धार्थनगर में होली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य-II आर.एल. यादव के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इटवा बाजार से कचरी, राइस पापड़, साबूदाना चिप्स, मारवाड़ी पापड़, खजूर और खोवा जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। बिस्कोहर और बुड्ढी क्षेत्र से नमकीन, किशमिश और पेड़े की जांच की गई। शोहरतगढ़ में मानक से कम पाए जाने पर 38 किलो खोवा, पनीर और पेड़े को नष्ट करवाया गया। बांसी तहसील से पापड़, घी, बालूशाही, खोवा, पनीर, लड्डू, मसूर दाल, बेसन और चना दाल के नमूने लिए गए। नौगढ़ से मखाना, काजू बर्फी, गुलाब जामुन, गुजिया, पापड़ और खोवा की जांच की गई। कुल 35 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों से भी अवगत कराया। इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.के. वर्मा, आर.एन. वर्मा, चंद्र भानु, जय प्रकाश और नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।