ISBT परिसर में खड़े ऑटो-कारों में लगी आग:लगभग 7 वाहन जले, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा होने से टला

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ISBT परिसर में खड़े लगभग 7 वाहनों में आग लग गई। एंट्री गेट के पास खड़े ये वाहन जलकर खाक हो गए। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, उन्होंने आग पर काबू पाया। RTO द्वारा जब्त किए गए वाहनों में लगी है आग घटना बुधवार सुबह लगभग 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि RTO द्वारा जब्त किए कार-ऑटो ISBT परिसर में खड़े हैं। इन्हीं वाहनों में बुधवार सुबह आग लग गई। एक वाहन से दूसरे वाहन में आग लगती गई। इस तरह से लगभग 7 वाहन जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को आग की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच 3 ऑटो और 4 कार जल गईं। पास में खड़े ट्रक और बसों में आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले भी यहां कई वाहनों में आग लग गई थी। यात्रियों की लग गई भीड़ होली के मौके पर ISBT पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। त्योहार पर अपने-अपने घर जाने वाले यात्री सुबह ही बस से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इसलिए जिस वक्त वाहनों में आग लगी, उसके आसपास तमाम यात्री मौजूद थे। इतना ही नहीं, पास में ही यात्रियों से भरी रोडवेज की भी कुछ बसें खड़ी हुई थीं। जिस जगह हादसा हुआ, उससे चंद कदमों की दूरी पर ही रोडवेज का वर्कशॉप है। यहां दर्जनों बसें खड़ी हैं। इसके साथ ही यहां इलेक्ट्रिक बसें भी खड़ी हैं। गनीमत रही कि आग की चिंगारी डिपो वर्कशॉप तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवहन विभाग ने कई बार लिखा लेटर बताया जा रहा है कि RTO द्वारा जब्त किए गए वाहन यहां बिना अनुमति के खड़े किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग इसको लेकर कई बार पत्राचार कर चुका है लेकिन इन वाहनों को नहीं हटाया जाता। यहां डंपिंग जोन बना दिया गया है।