महिला से दुष्कर्म के आरोपी फिर पहुंचे घर:पति की गैरमौजूदगी में दी धमकी- बच्चों समेत गांव छोड़ दो, वरना जान से मार देंगे

पीलीभीत के गजरौला में एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है।पीड़िता ने बताया कि वह गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 4 फरवरी 2025 की रात करीब 12 बजे वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसके पति परदेस में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने लाइट जलाकर दरवाजा खोला। आरोपियों ने उसका मुंह पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर धमकी दी। आरोपियों में घनश्याम (पुत्र बालेराम), सकील (पुत्र सहीद) और गया प्रसाद (पुत्र दुर्गा प्रसाद) शामिल थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि गांव छोड़कर चली जाओ, वरना अगली बार घर में घुसकर पूरे परिवार को मार देंगे। आरोपियों ने यह भी कहा कि पहले भी कानून कुछ नहीं कर पाया और अब भी कुछ नहीं कर पाएगा। पीड़िता ने 6 मार्च 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गजरौला थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।