आम जनता से शिष्ट व्यवहार करें अधिकारी:एसपी ने दिए सख्त निर्देश, बोले- सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों पर अलर्ट रहें

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित इस मासिक अपराध गोष्ठी में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा और अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े अपराधों पर रहा। एसपी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट और महिला बीपीओ की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मजबूत करने पर जोर सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों को देखते हुए एसपी ने साइबर टीम को विशेष निगरानी के आदेश दिए। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। एसपी ने थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए कि वे आम जनता से शिष्ट व्यवहार करें, जिससे लोग बिना किसी झिझक के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। साथ ही लंबित मामलों की जांच, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।