वाराणसी में जुमा मस्जिदों में पहुंचने लगे नमाजी:सुरक्षा के इंतजाम सख्त, होली के दिन एक घंटे देरी से शुरू होगी नमाज

वाराणसी की जुमा मस्जिदों में प्रशासन के अनुरोध के बाद जुमे की नमाज के वक्त में तब्दीली की गई थी। ऐसे में जिन मस्जिदों में 1 बजे जुमा की नमाज होती थी वहां दोपहर 2 बजे नमाज का वक्त रखा गया है। इस समय मस्जिदों में नमाजी पहुंचने लगे हैं । दोपहर दो बजे नमाज और सवा दो बजे जमात होगी। नदेसर जुमा मस्जिद में पहुंचने लगे नमाजी शहर की दूसरी सबसे बड़ी जामा मस्जिद नदेसर में नमाजी इस समय नमाज पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। नमाजियों को अंदर भेजा जा रहा है। सड़क पर बने वाजूखाने को एहतियातन बंद किया गया है। इसके अलावा ज्ञानवापी मस्जिद में भी नमाजियों का आना शुरू हो गया है। यहां सवा दो बजे अज़ान होगी। सुरक्षा व्यवस्था सख्त नमाजियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। इस समय एसीपी कैंट नदेसर मस्जिद पर मौजूद हैं। उनके साथ पुलिसकर्मी मौजूद हैं।