देवर ने भाभी पर चलाई गोली, हाथ में लगी:भाई की मौत के बाद जमीन का चल रहा विवाद, दो अन्य लोग भी थे साथ

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक और हिंसक रूप ले लिया। चंपतपुर उलियापुर की विधवा महिला कलावती (40) को उनके देवर ने गोली मार दी। घटना उस समय की है जब कलावती भागवत कथा से अकेली घर लौट रही थीं। पाती नगरा गांव के पास देवर ने दो अन्य हथियारबंद साथियों के साथ कलावती पर हमला कर दिया। गोली उनके हाथ में लगी और वह स्थानीय प्रधान देवेंद्र के दरवाजे पर गिर पड़ीं। प्रधान के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति के चलते लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हमलावर फरारजानकारी के अनुसार, कलावती के पति भारत सिंह की मौत एक साल पहले हो गई थी। तब से वह अपने देवर से जमीन के विवाद में उलझी हुई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमले के समय उनके देवर के साथ दो अन्य हथियारबंद व्यक्ति भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावर देवर घटना के बाद से फरार है।