कुंभ में स्नान को जा रही दो महिलाओं की मौत:अमेठी में बस से टकराई बोलेरो, 5 की हालत गंभीर, सिद्धार्थनगर के थे सभी लोग

अमेठी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रयागराज माघ मेला स्नान के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के सामने रात करीब 11:30 बजे हुआ। सिद्धार्थनगर से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार (UP 58 F 2770) की सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 45 वर्षीय माला वर्मा (पत्नी सूर्यनाथ वर्मा) और 38 वर्षीय सुशील गुप्ता (पत्नी हजारीलाल गुप्ता) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सूर्यनाथ वर्मा, गुड़िया, हजारी प्रसाद, मैना वर्मा और नरसिंह मिश्रा शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति के चलते रायबरेली एम्स रेफर किया गया है। दो अन्य यात्री जो मामूली रूप से घायल हुए थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय पुलिस ने शुरू किया बचाव स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु सिद्धार्थनगर जिले के विभिन्न गांवों से प्रयागराज संगम में माघ स्नान के लिए जा रहे थे। विधिक कार्रवाई करने में जुटी पुलिस पूरे मामले पर रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।