बस की डंपर से टक्कर 2 की मौत, 10 घायल:जौनपुर में ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, अयोध्या जा रहे थे श्राद्धालु

जौनपुर में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा बक्सा हाईवे पर उस समय हुआ, जब वाराणसी से अयोध्या जा रही मिनी बस के चालक को नींद आ गई और उसने खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मिनी बस के चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में पंजाब के फालिका गांव के निवासी हंसराज (52), कोमल (27), कमलेश देवी (50), संतरा देवी (58), राजकुमार (72), विरपाल (40), सुनीता (50), कमलेश (50) और राम केसर (65) शामिल हैं। सभी श्रद्धालु वाराणसी के दर्शन के बाद अयोध्या की यात्रा पर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मृतक चालक और सहायक की पहचान करने में जुटी है।