मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा का मास्टर स्ट्रोक:सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चांद बाबू की एंट्री से बदला माहौल, जनता में दिखा उत्साह

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चांद बाबू को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा के निवासी चांद बाबू की उपस्थिति ने क्षेत्र में नया उत्साह भर दिया है। ये अखिलेश यादव की बहुत करीबी हैं। मिल्कीपुर की जनता को लुभाने के लिए इन्हें भेजा गया है। ताकि मिल्कीपुर की जनता भी समझ सके की समाजवादी पार्टी हर तरह के लोगों को अपने साथ लेकर के चलना चाहती है। कद में इतने छोटे व्यक्ति को पार्टी ने प्रदेश की जिम्मेदारी दी है या कोई छोटी बात नहीं है। और अपने पद का निर्वहन करते चांद बाबू नजर भी आ रहे हैं। छोटा हो या बड़ा हौसले बुलंद होने चाहिए। चुनावी मैदान में भाजपा और सपा आमने-सामने हैं। जहां भाजपा ने आधा दर्जन मंत्रियों और विधान परिषद सदस्यों को मैदान में उतारा है, वहीं सपा की ओर से चांद बाबू डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां भी वे जाते हैं, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। खासकर महिलाएं और बच्चे उन्हें देखने के लिए घरों से बाहर निकल आते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पिछले चार दिनों से प्रचार में जुटे चांद बाबू सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने डिंपल यादव के रोड शो में बाहरी लोगों के शामिल होने के भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह घबराहट में की गई बयानबाजी है। उनका दावा है कि रोड शो में केवल स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ता ही शामिल थे। चांद बाबू ने विश्वास जताया कि मिल्कीपुर की जनता सपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। वे विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और गांवों में हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सपा के पक्ष में माहौल बन रहा है।