शब-ए-रात पर आतिशबाजी से मचा हड़कंप:मेरठ में जिला अस्पताल और कूड़े के पहाड़ में लगी आग, पुलिस की अपील बेअसर

मेरठ में शब-ए-रात के मौके पर हुई आतिशबाजी ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी। पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील के बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में जमकर पटाखे चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप दो जगहों पर बड़ी आग की घटनाएं सामने आईं। जिला महिला अस्पताल की छत पर रखे कबाड़ में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों को बुलाना पड़ा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान हापुड़ रोड के शंभू दास गेट के पास एक पशु डेरी में भी आग लग गई। दूसरी बड़ी घटना लोहिया नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में हुई, जहां कूड़े के विशाल ढेर में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। दमकल विभाग को तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। हापुड़ रोड, भूमिया का पुल, तारापुरी और लिसाड़ी गेट समेत कई इलाकों में युवकों ने आतिशबाजी का प्रतियोगिता जैसा माहौल बना दिया। कई लोगों ने इन गतिविधियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जो अब कार्रवाई का आधार बन सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि इन वीडियो के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि शब-ए-रात इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो रमजान से 15 दिन पहले मनाया जाता है। पुलिस ने पहले से ही आतिशबाजी रोकने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से संपर्क किया था, लेकिन यह प्रयास विफल रहा। तस्वीरों में देखें