पीएम कार्यालय के नाम पर ठगी की कोशिश:जिला पंचायत अधिकारी को फोन किया, शिकायत रद्द कराने को मांगी रिश्वत

गाजीपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने वित्त मंत्रालय का अधिकारी बनकर जिला पंचायत के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया। फर्जी अधिकारी बनकर फोन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गाजीपुर जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अंकित निषाद नामक व्यक्ति ने खुद को वित्त मंत्रालय का अनुभाग अधिकारी बता कर डीएम कार्यालय में फोन किया और कहा कि जिला पंचायत परिषद को संदेश दिया जाए कि वो उससे बात कर लें। अधिकारी ने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो फोन करने वाले ने खुद को वित्त मंत्रालय का अनुभाग अधिकारी बताया। अंकित निषाद ने बताया कि सुरेंद्र राय नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और अभियंता ने मिलकर बजट का दुरुपयोग किया है। यह शिकायत 14-15 जगहों पर भेजी गई है। मैनेज करवाने की कही बात
कथित अधिकारी ने कहा कि वह इस शिकायत को 'मैनेज' कर सकता है। उसने कहा कि वह उप सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों से बात करके मामले को रफा-दफा कर देगा। उसने अधिकारी से कहा कि या तो कोई व्यक्ति दिल्ली आकर मिल ले, या फिर एक बैंक खाते में पैसे जमा कर दे। एसपी से की शिकायत
इसके बाद शक होने पर जिला पंचायत के प्रमुख अधिकारी अरविंद कुमार आनंद ने एसपी से मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने फोन करने वाले पर केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में बीएनएस की धारा 319 (2),318 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।