फ्लिपकार्ट कोरियर स्टोर में बड़ी चोरी:दीवार काटकर घुसे, 1.20 लाख रुपए और लाखों का सामान ले गए

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर स्टोर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जब कोरियर ऑफिस के मैनेजर मोहित कुमार दुकान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चोरों ने सीढ़ी के पास की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया था। चोर एक लाख बीस हजार रुपए की नकदी से भरा लॉकर चुरा ले गए। इतना ही नहीं, अपने कदमों को छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। पीड़ित मैनेजर के अनुसार, नकदी के अलावा लाखों रुपए का और भी सामान चोरी हुआ है, जिसकी गणना की जा रही है। चोरी के बाद की दो तस्वीरें देखिए... पुलिस गश्त पर सवाल इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।