होली पर यात्रियों को राहत:महाराजगंज से दिल्ली समेत कई बड़े शहरों के लिए हर घंटे मिलेगी बस

होली के त्योहार को देखते हुए महाराजगंज रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख मार्गों पर बसें लगातार चलेंगी। महाराजगंज डिपो ने दिल्ली मार्ग पर 12 बसें लगाने की योजना बनाई है। कानपुर मार्ग पर 6 बसें चलेंगी। वाराणसी और प्रयागराज मार्ग पर 2-2 बसों की व्यवस्था की गई है। स्थानीय मार्गों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। महाराजगंज-गोरखपुर, महाराजगंज-ठूठीबारी और महाराजगंज-फरेंदा रूट पर 30 बसें नियमित रूप से चलेंगी। गोरखपुर बस अड्डे पर देर रात तक बसें उपलब्ध रहेंगी। इससे रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा होगी। महाराजगंज डिपो के आर एम सर्वजीत वर्मा के अनुसार, होली के दौरान एक सप्ताह तक यह विशेष व्यवस्था जारी रहेगी। महाकुंभ के बाद यात्रियों की संख्या कम हुई थी, लेकिन 13 मार्च से बढ़ोतरी की उम्मीद है। बड़े शहरों के लिए हर घंटे बस की सुविधा उपलब्ध होगी।