लखनऊ में मेट्रो अधिकारी बन युवती का किया यौन शोषण:नौकरी लगवाने का झांसा देकर आया था करीब, पचास हजार ठगे

लखनऊ मेट्रो का अधिकारी बनकर युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने यौन शोषण कर पीड़िता से 50 हजार रुपए ठग लिए। छानबीन में धोखाधड़ी की जानकारी पर पीड़िता ने बुधवार रात चिनहट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौकरी के नाम पर लिए रुपए, फिर मुलाकात के दौरान रेप चिनहट निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि जून 2024 में उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने खुद को लखनऊ मेट्रो का अधिकारी बताया था। उसने मेट्रो में नौकरी दिलाने का दावा करते हुए पचास हजार रुपए लिए थे। नौकरी के लिए मुलाकात होने लगी। इस दौरान उसने मौका पाकर रेप किया। विरोध पर जल्द शादी करने का वादा किया। उसके बाद शादी करने के नाम पर यौन शोषण करने लगा। शादी की बात पर टालमटोल करता। उसके विषय में पता करने पर जानकारी हुई कि उस नाम का कोई युवक मेट्रो में अधिकारी नहीं है। थाना प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।