आर्य समाज में 4 दिवसीय ऋषि बोधोत्सव का आयोजन:वैदिक यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छात्राओं ने दी प्रस्तुति

अयोध्या के आर्य समाज जमुनिया बाग चौक में महाशिवरात्रि के अवसर पर ऋषि बोधोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। यह पर्व आर्य समाज के संस्थापक ऋषि दयानंद सरस्वती को सच्चे शिव का बोध प्राप्त होने की स्मृति में मनाया जाता है। 23 फरवरी को वृहद हवन-पूजन यज्ञ से हुई। निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय अयोध्या के आचार्य और ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का संचालन किया। चार दिवसीय इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए विद्वानों ने वैदिक ज्ञान का प्रसार किया। कोलकाता से भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ, लखनऊ से दीनानाथ शास्त्री और पश्चिम बंगाल से विनोद दधीचि जैसे प्रसिद्ध विद्वान शामिल हुए। स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों - पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने भजन, गीत, वैदिक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। होली लोक नृत्य और 'सच्चे शिव की खोज' नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और आर्य स्त्री समाज की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। समापन वैदिक मंत्रोच्चार और शांति पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम मे डॉ शिवकुमार मिश्र प्रधानाचार्य पं.मा.प्र. त्रि.राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज, प्रज्ञा सिंह प्रधानाचार्या आर्य कन्या इंटर कॉलेज निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय अयोध्या के आचार्य एवं ब्रह्मचारी, आर्य स्त्री समाज जमुनिया बाग अयोध्या की आदरणीय संतोष त्रिपाठी, कल्पना सक्सेना, निर्मला यादव, करुणा आर्य, राधिका आर्य, पुष्पा आर्य, रेखा आर्य, मंजू शास्त्री एवं अर्चना त्रिपाठी सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य, दोनों विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा प्रधानाचार्य सहित समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार व शांति पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम समापन के पश्चात् प्रांगण में प्रीति भोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के समस्त गणमान्य नागरिकों सहित दर्शकों एवं प्रतिभागियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आर्य समाज जमुनिया बाग के प्रधान तथा दोनों विद्यालयों के प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी ने तथा आर्य स्त्री समाज की पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना किया। सभी छात्र छात्राओं को सहभागिता हेतु प्रेरित करते हुए प्रबंधक महोदय ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं तथा कार्यक्रम तैयार करने में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार भी प्रदान किया। सफल आयोजन के लिए सबको सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय परिवार द्वय के समस्त शिक्षक, आनन्द शुक्ला, विजेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, प्रेम जी आनन्द शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी ,दर्शक एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।