गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म:चीज दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर की गंदी हरकत, आरोपी फरार

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। गांव का एक युवक बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ अवस्था में किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित के परिजन तुरंत भोजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।