बहराइच में 90 जोड़ों का एक साथ विवाह:7 निकाह भी कराए गए, जरूरत का सामान और आशीर्वाद देकर किया विदा

बहराइच में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मिहिपुरवा स्थित गल्ला मंडी परिसर में एक विशेष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 90 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 83 हिंदू और 7 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। विकास खंड मिहींपुरवा, नवाबगंज, बलहा और शिवपुर के साथ-साथ नगर पालिका परिषद नानपारा और नगर पंचायत मिहीपुरवा के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बलहा की विधायक सरोज सोनकर और बहराइच के पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। समाज कल्याण की दिशा में कदम विधायक सोनकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना समाज कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व सांसद गोंड ने बताया कि प्रदेश सरकार हर साल एक लाख से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह के लिए बजट की व्यवस्था कर रही है। सीएम के प्रयासों की सराहना उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक सामग्री वितरित की गई और उन्हें खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में इन लोगों की रही उपस्थिति इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम दीपक सिंह, उपायुक्त मनरेगा के सतीश पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी, मिहीपुरवा विनोद कुमार यादव, बलहा सुश्री अर्पणा, नवाबगंज राहुल पाण्डेय, शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव एवं सहायक प्रबंधक समाज कल्याण देवव्रत शर्मा उपस्थित रहे।