आगरा में 35 भैंसों से भरी केंटर पकड़ी:पशुओं को क्रूरता से एक-दूसरे पर बांधकर ले जाया जा रहा था, गाड़ी सीज

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रायभा न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक केंटर को पकड़ा है। गाड़ी में 35 भैंसें क्रूरतापूर्वक एक-दूसरे के ऊपर बांधकर ले जाई जा रही थीं। चेकिंग के दौरान ग्वालियर की तरफ से आ रही केंटर गाड़ी (नंबर एचआर 5 बीसी 1064) को रोका गया। चालक की पहचान मथुरा के छाता क्षेत्र के दौताना बाना निवासी इरफान (26) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि ये पशु मथुरा के कोशीकला स्थित राठौर नगर निवासी रूस्तम के हैं। इन्हें पैठ में बेचने ले जाया जा रहा था। ज्यादा भाड़े के लालच में अधिक पशु लादे गए थे। चालक के पास पशुओं के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने चालक को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। केंटर को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। सभी भैंसों को चौकी व्यारा में सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच जारी है।