व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे एसपी:17 फरवरी को सम्मान समारोह, लेटर पैड पर लिखकर लाएं परेशानी

हाथरस में मानव कल्याण सामाजिक संस्था और संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पत्थर बाजार स्थित कल्याण दास बाबूलाल एंड संस के प्रतिष्ठान पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने किया। बैठक में 17 फरवरी को होने वाले सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई। यह कार्यक्रम गांधी चौक स्थित अपना वाली धर्मशाला में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजी नाथ सिन्हा व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे। व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी समस्याओं को लेटर पैड पर लिखकर लाएं। कार्यक्रम की जानकारी दी
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रमुख उद्योगपति मोहित नंदन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष तरुण पंकज और वरिष्ठ व्यापारी सुनील वर्मा ने बताया कि मार्च में विशाल रक्तदान शिविर और होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद...
बैठक में मानव कल्याण के जिला अध्यक्ष नारायण लाल, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री ठाकुर रावेंद्र सिंह सिकरवाल, जिला कोषाध्यक्ष वकील वार्ष्णेय, मानव कल्याण के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल और कोषाध्यक्ष पुनीत पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।