यूपी बोर्ड कॉपियों की जांच 19 मार्च से:अम्बेडकरनगर में 5 केंद्र बने, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। अम्बेडकरनगर जिले में इसके लिए 5 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षकों को 17 मार्च को केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 18 मार्च को उन्हें मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों की जानकारी दी है। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। डॉ गणेश कृष्णा जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। संत कबीर इंटर कॉलेज भैरव का पूरा सैदापुर में हाईस्कूल और जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़गांव में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात रहेगा।