एटा में बाइक डिवाइडर से टकराई:हादसे में एक की मौत; दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सेंथरी गांव के पास देर रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तीनों युवक नगला काजी से दावत खाकर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा एटा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान रोचनपुर थाना बागवाला निवासी सचिन पुत्र श्री किशन को मृत घोषित कर दिया। घायल युवकों में कोला थाना मेरापुरा निवासी योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और नारई थाना सिकंदरा राऊ निवासी पंकज यादव पुत्र सुरेश चंद्र शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज जारी है। मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है