देवास में बोर्ड परीक्षा का पहला दिन:97 केंद्रों पर शुरू हुआ एग्जाम; चैकिंग के बाद दिया गया केंद्र में प्रवेश

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। देवास में 97 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। विद्यार्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों में प्रवेश का निर्धारित समय साढ़े 8 बजे था। कुछ विद्यार्थी दूर के क्षेत्रों से आने के कारण 9 बजे तक पहुंचे। शुरुआत में उन्हें प्रवेश से रोका गया, लेकिन बाद में अनुमति दे दी गई। छात्रा बोली- पूरी तैयारी करके परीक्षा देने आई हूं
उज्जैन से परीक्षा देने आई पूजा ने बताया कि टाइम टेबल में परीक्षा का समय 9 से 12 बजे दिखाया गया था। उन्हें केंद्र में साढ़े 8 बजे प्रवेश करने की जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि वो हिंदी की पूरी तैयारी करके परीक्षा देने आई है। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की सघन जांच की गई
नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। सभी केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।