बोलोरो ने टेंपो को मारी टक्कर, 3 घायल:संभल से गंगा स्नान के लिए जा रही थी तीनों महिलाएं, सीएचसी से रेफर

संभल से गंगा स्नान के लिए जा रहीं टेंपो में सवार एक महिला सहित दो किशोरी सड़क हादसे में घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। सड़क हादसा संभल की तहसील चंदौसी की कोतवाली बहजोई क्षेत्र के इस्लामनगर चौराहे पर हुआ है। टेंपो में सवार होकर बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चिड़िया खेड़ा निवासी प्रीति (16 वर्षीय) पुत्री नरेंद्र एवं कोतवाली बहजोई क्षेत्र के गांव ईशमपुर निवासी मिथिलेश (28 वर्षीय) पत्नी मनोज व ऊषा (15 वर्षीय) राधाचरन तहसील गुन्नौर के कस्बा बबराला स्थित राजघाट पर गंगा स्नान के लिए जा रही थी। तेज दफ्तर बोलोरो गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली और तीनों महिलाएं सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, प्राइवेट वाहन से घायल दो किशोरी सहित एक महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कर दिया। सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। प्रीति नाम की युवती की आंख के आसपास गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने महिला सहित उक्त किशोरी को रेफर कर दिया। विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई शिकायत नहीं की गई है तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।