पूर्व मंत्री सहित 5 लोगों ने घेरा कॉलोनी का पार्क:जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा 940 मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा, 160 मीटर पूर्व मंत्री रामसकल ने कब्जाई

आगरा की पॉश कालोनी विभव नगर के पार्क की जमीन पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर सहित 5 लोगों ने कब्जा किया। 940 वर्ग मीटर कब्जाई जमीन में से 160 वर्ग मीटर जमीन पर पूर्व मंत्री का कब्जा है। ये खुलासा नगर निगम की जांच रिपोर्ट में हुआ है। नगर निगम ताजगंज जोन के सहायक अभियंता और जोनल अधिकारी संयुक्त जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सांसद राजकुमार चाहर के पत्र पर 27 जनवरी 2025 को जांच हुई। मगर, मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण जांच रिपोर्ट दबी रही। अब यह जांच रिपोर्ट उजागर हुई है। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस जांच रिपोर्ट में 5 लोगों के नाम हैं, जिन्होंने पार्क की ग्रीनबेल्ट की जमीन पर कब्जा किया।
भाजपा सांसद ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को भू माफिया कहा है। साथ ही इन पर कार्रवाई के लिए भी जोर दिया है। अगस्त 2024 में विभव नगर के कुछ लोग सांसद राजकुमार चाहर से मिले थे। उन्होंने शिकायत की थी कि कॉलोनी के सेक्टर 2 के ब्लॉक 16 में कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क किनारे पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया है। बाउंड्री कर अपने आवास के अंदर मिला लिया है। सांसद चाहर ने लोगों की शिकायत पर 30 अगस्त 2024 को तत्कालीन मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी को एक पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा था। जांच रिपोर्ट के मुख्य बिंदू
1. ब्लॉक नंबर-GB-1
भवन के साथ लगी पार्क की भूमि रिक्त है। उसके बराबर वाले भवन में आधे भाग में पार्क की भूमि (150 वर्ग मीटर) में बराबर के भवन स्वामी द्वारा बाउंड्री बनाकर अपने भवन में समायोजित कर रखी है।
2. ब्लॉक नंबर-GB-2
भवन के साथ लगी पार्क की भूमि रिक्त है। उसके बराबर वाले भवन के स्वामी जानकीनाथ कपूर द्वारा भवन के साथ लगी पार्क की भूमि (लगभग 140 वर्ग मीटर) में बाउंड्रीवॉल बनाकर अपने भवन में समायोजित कर रखी है।
3.ब्लॉक नंबर-GB-3
भवन के साथ लगी पार्क की भूमि में राजन सहगल द्वारा भवन संख्या 2/36 के साथ लगी पार्क की भूमि (360 वर्ग मीटर) में बाउंड्रीवॉल बनाकर अपने भवन में समायोजित कर रखी है।
4.ब्लॉक नंबर-GB-4
भवन के साथ लगी पार्क की भूमि में रामसकल गुर्जर पूर्व मंत्री द्वारा भवन संख्या 2/54 के साथ लगी पार्क की भूमि (लगभग 160 वर्ग मीटर) में बाउंड्रीवॉल बनाकर अपने भवन में समायोजित कर रखी है।
5. ब्लॉक नंबर-GB-5
भवन के साथ लगी पार्क की भूमि में आरएस ओबराय द्वारा भवन संख्या 2/68 के साथ लगी पार्क की भूमि (130 वर्ग मीटर) में बाउंड्रीवॉल बनाकर अपने भवन में समायोजित कर रखी है।
सारे अवैध कब्जों की जांच कराए प्रशासन
सांसद राज कुमार चाहर ने कहा है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर जहां भी अवैध कब्जे हों, हटाए जाने चाहिए। प्रशासन को पूरे शहर और कस्बों में इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनसे विभव नगर के लोग मिले तो उन्होंने जांच कराने के लिए मंडलायुक्त से कहा था। विभव नगर में बच्चों के खेलने की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया हैं और इनके खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए जैसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं के खिलाफ कराते हैं।