पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारी फजीहत हुई है
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारी फजीहत हुई है
नई दिल्ली । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इन दिनों एक बेहद अजीबोगरीब और शर्मनाक स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। मामला सियालकोट के कैंटोनमेंट इलाके का है, जहां मंत्री जी ने बड़े तामझाम के साथ एक पिज्जा आउटलेट का उद्घाटन किया, जिसे दुनिया की मशहूर चैन 'पिज्जा हट' (Pizza Hut) बताया गया। लेकिन असली धमाका तब हुआ, जब कुछ ही घंटों बाद असली कंपनी ने इस आउटलेट को पूरी तरह फर्जी करार दे दिया।
क्या है पूरा मामला?
सियालकोट में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में ख्वाजा आसिफ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विधिवत रिबन काटा, फोटो खिंचवाए और इस नए आउटलेट का जश्न मनाया। इस दुकान पर पिज्जा हट का मशहूर लोगो और हूबहू ब्रांडिंग इस्तेमाल की गई थी। समारोह के वीडियो जैसे ही वायरल हुए, लोगों ने नोटिस किया कि यह आउटलेट कंपनी की ऑफिशियल लिस्ट में शामिल नहीं है।







