19 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और इमरान हाशमी
19 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और इमरान हाशमी
नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आज थिएटर्स में एक साथ रिलीज हुई है। इमरान और सनी देयोल का क्लैश आज 19 साल बाद एक बार फिर देखने को मिला। इससे पहले दोनों एक्टर्स की फिल्मों का क्लैश 19 साल पहले हुआ था। उस वक्त सनी देओल की अपने और इमरान की आवारापन रिलीज हुई थी। अब यह देखना इंटरेस्टिंग होगा की दोोनं में से कैन सी फिल्म बॉक्सऑफिस की इस लड़ाई में बाजी मारती है। हालांकि, दोनों का कलेक्शन कुछ फैक्टर्स पर निर्भर करंगे। आइए उन्हें जानते हैं-
एक तरफ सीक्वल, दूसरी तरफ फैमिली ऑडियंस का सपोर्ट
आवारापन 2, 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। इस वजह से फिल्म की डिमांड ऑडियंस में काफी ज्यादा देखने का मिल रही है। दूसरी तरफ, सनी देओल का फैमिली ऑडियंस से काफी अच्छा कनेक्शन है। दोनों ही फिल्में किसी न किसी फैक्टर में एक दूसरे से आगे है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय क्या…
NDTV को दिए इंटरव्यू में ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के मुताबिक- शुरुआती मुकाबले में 'आवारापन 2' आगे रह सकती है। इसके साथ पुरानी यादें (नॉस्टैल्जिया) और इमरान हाशमी के चाहने वालों की बड़ी संख्या जुड़ी है। लेकिन 'बंटवारा 1947' परिवारों के बीच बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है। आखिर में, लोगों की राय (वर्ड ऑफ माउथ) ही तय करेगी कि आजादी के दिन कौन सी फिल्म बाजी मारती है। आवारापन 2 के साथ पुरानी यादें और फैन-बेस है, जबकि 'बंटवारा 1947' के साथ आम ऑडियंस के बीच सनी देओल का जबरदस्त क्रेज है। इमरान हाशमी की फिल्म शुरुआती बढ़त बना सकती है, लेकिन आजादी का दिन दोनों के लिए एक बड़ा मौका है। यह एक ऐसी टक्कर है जहां कुछ क्लीयर कह नहीं जा सकता।
इमरान हाशमी के सपोर्ट में एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग की बात करें, तो आवारापन 2 बंटवारा से काफी आगे चल रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडिपेंडेंस डे पर होने वाली टक्कर के पहले राउंड में 'आवारापन 2' साफ तौर पर आगे है। लगभग 68,000 टिकट बिकने और 2.20 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ, इमरान की फिल्म 'बंटवारा 1947' (जिसके लगभग 37,600 टिकट बिके हैं) से काफी आगे है। टिकट बिक्री में यह 81% की बढ़त है। यह इसे मजबूत बनाता है। लगभग 2:1 का यह फायदा इमरान को ओपनिंग डे के लिए मजबूत पकड़ देता है। जबकि सनी देओल को इस अंतर को कम करने के लिए बिना बुकिंग के आने वाले दर्शकों (वॉक-इन) की संख्या में भारी बढ़ोतरी की जरूरत होगी।
वीकेंड पर दोगुनी कमाई कर सकती है आवारापन 2
दूसरी तरफ, ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल का भी मानना है कि 'आवारापन 2' शुरुआती मुकाबले में आगे रहेगी। उन्होंने NDTV को बताया कि इमरान हाशमी की फिल्म 'बंटवारा 1947' के मुकाबले अपने ओपनिंग डे और वीकेंड पर लगभग दोगुनी कमाई कर सकती है। काडेल ने कहा- ओपनिंग डे और वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो 'आवारापन 2' के 'बंटवारा 1947' को दोगुने अंतर से पीछे छोड़ने की संभावना है। मुझे उम्मीद है कि 'आवारापन 2' शुक्रवार को 13-16 करोड़ (नेट) की कमाई करेगी, और अगर इसे सिंगल स्क्रीन पर बेहतर शोकेसिंग मिलती है तो यह 20 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। वीकेंड पर कमाई कम से कम 50-60 करोड़ हो सकती है। वहीं, 'बंटवारा 1947' के 7-9 करोड़ (नेट) के आसपास ओपनिंग करने की संभावना है।
19 साल पहले क्या था रिजल्ट
‘अपने’ और ‘आवारापन’ को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। लेकिन, कलेक्शन की बात करें, तो इस मामाले में सनी देओल की फिल्म आगे थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ‘अपने’ ने ओपनिंग डे पर 1.89 करोड़ कमाए थे। फिल्म का नेट कलेक्शन भी 22.07 करोड़ रहा। इसे 18 करोड़ के बजट में बनाया गया था।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ भी 18 करोड़ में बनी थी। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 79 लाख का ही कलेक्शन किया। वहीं, भारत में इसका टोटल कलेक्शन 7.76 करोड़ का रहा। हालांकि, कहानी और गानों की वजह से यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई।








