मुन्ना भैया की वापसी, रवि किशन की एंट्री… 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
मुन्ना भैया की वापसी, रवि किशन की एंट्री… 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह तो हम सभी जानते हैं कि यह फिल्म मिर्जापुर वेब सीरीज से इंस्पायर्ड है। लेकिन, इसमें कई चीजें नई भी देखने को मल सकती है। इस बार का एक्सपीरियंस पिछले ,सीजन से काफी अलग होने वाला है। मेकर्स और स्टारकास्ट (जैसे अली फजल, पंकज त्रिपाठी और फरहान अख्तर) ने खुद बताया है कि फिल्म में OTT सीरीज की तुलना में ये बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में ट्रेलर के बारे में जानना और वेब सीरीज और फिल्म के बीच के अंतर को समझना जरूरी हो गया है।
पहले जानते हैं ट्रेलर में क्या है
मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर मंगलवार शाम रिलीज हुआ था। इसमें कालीन भैया का वहीं अंदाज नजर आया जो ऑडियंस याद कर रही थी। ट्रेलर के बीच में कालीन भैया कहते हैं- हेमोग्लोबिन कम है क्या…बहुत कम खून बह रहा है। और फिर वह दुश्मन पर वार करते हैं।
वहीं, इस ट्रेलर में साराज के कई आइकॉनिक सीन्स देखने के मिलते हैं। कई फेमस डायलॉग्स को भी नहीं बदला गया है। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म सीरीज से काफी अलग है।
फिल्म और वेब सीरीज में क्या अंतर
1. नई स्टोरीलाइन (सीजन 4 का कंटीन्यूएशन नहीं)
यह फिल्म OTT सीरीज के सीजन 3 या आगे की कहानी का कंटीन्यूएशन नहीं है। यह एक फ्रेश standalone कहानी है, जो मिर्जापुर की उसी हिंसक दुनिया पर आधारित है। अगर किसी ने पूरी वेब सीरीज नहीं भी देखी है, तो भी वह इस फिल्म को थिएटर में आसानी से समझ और एन्जॉय कर पाएगा।
2. मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की धमाकेदार वापसी
सीरीज में मुन्ना भैया के किरदार के अंत के बाद फैंस बहुत निराश थे। लेकिन फिल्म में मुन्ना भैया वापस लौट आए हैं। उनके कम्बैक को लेकर खुद दिव्येंदु ने मजाकिया अंदाज में कहा था- कैरेक्टर इतना गोटेड (GOATED) था कि इसके कमबैक के लिए पूरी फिल्म ही बनानी पड़ गई!
3. सीजन 1 वाली वाइब
अली फजल (गुड्डू भैया) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म में आगे के सीजन का ड्रैग नहीं होगा, बल्कि इसमें दर्शकों को सीजन 1 वाला रो-एनर्जी (Raw Energy), डार्क ह्यूमर और ओरिजिनल भौकाल महसूस होगा।
4. पूर्वांचल से बाहर रेगिस्तान और नया कैनवास
सीरीज की कहानी अब तक केवल मिर्जापुर, जौनपुर और पूर्वांचल की गलियों तक सीमित थी। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि गद्दी की जंग अब रेगिस्तान और बड़े लोकेशंस तक फैल चुकी है, जिससे यह थियेटर के हिसाब से बड़े कैनवास पर दिखेगी।
5. नए दावेदार और नए चेहरे
'गद्दी' की लड़ाई में इस बार सिर्फ पुराने किरदार ही नहीं टकराएंगे, बल्कि नए दावेदार भी मैदान में उतरेंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में रवि किशन, जितेंद्र कुमार और मोहित मलिक जैसे कई नए नाम भी जुड़े हैं, जो पावर गेम में नया मोड़ लाएंगे।
मिर्जापुर के बारे में…
मिर्जापुर: द मूवी को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। है। वहीं, इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसके डायरेक्टर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इसमें सीरीज के कई किरदारों की झलक देखेगी। दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर मुन्ना भैया के रोल में नजर आ रहे हैं। जबकि अली फजल, गुड्डू पंडित बने हैं। इस बार बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार यानी पंचायत के सचिव जी दिखाई देंगे। इसके अलावा रवि किशन भी इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।








